कैमरे की निगरानी में हुआ गुरमीत राम रहीम का इलाज, 21 घंटे बाद भेजा गया जेल

साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक जेल सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बुधवार को 6 बजे रक्तचाप कम होने के कारण पीजीआई में दाखिल कराया गया था। जहां कैमरे की निगरानी में उसका इलाज किया गया।

21 घंटे बाद राम रहीम को दोबारा जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार, जब राम रहीम अस्पताल में भर्ती था तो लगातार हनीप्रीत और अपने परिवार से मिलने की जिद कर रहा था। दोपहर करीब सवा दो बजे डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल में राम रहीम को कैमरे की निगरानी में रखा गया था।

सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत तीन दिन से खराब थी। पहले उसे जेल के भीतर अस्पताल में दवा दी गई थी। बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद उसका ब्लड प्रेशर कम होने लगा। इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारी को दी। उनकी ओर से एक महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों को जेल में जांच करने भेजा गया। इसी बीच जेल प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक को अलर्ट भेजा गया। इसके बाद जांच करने गई टीम ने उसे उपचार देने की बात कही, जिसके बाद उसे पांच बजकर 43 मिनट पर सुनारिया जेल से निकाला गया। एसपी ने उसकी सुरक्षा में 120 से अधिक जवानों को तैनात किया था।

बुधवार को दोषी राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट के बाद उसे पीजीआई में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय तक लाया गया था। सुनारिया जेल से पीजीआई तक 12 किमी की दूरी तय करने में 22 मिनट लगे। उसके काफिले में एंबुलेंस सहित छह गाड़ियां शामिल रहीं। उसकी सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की ओर से 120 से अधिक जवानों को लगाया गया, जो शिफ्ट के हिसाब से वहां तैनात होंगे। उनके सुपर विजन के लिए हर समय एक डीएसपी की तैनाती की गई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here