हरियाणा: अनिल विज PGIMER में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल में गिरावट

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत ठीक नहीं है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल सूत्रों के आधार पर यह जानकारी ट्वीट कर दी। बता दें कि पिछले कुछ समय से अनिल विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है।तबीयत खराब होने की वजह से अनिल विज विधानसभा सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। विज ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उपस्थित न होने पाने के लिए पत्र लिखा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अनिल विज विधायक बनने के बाद विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे ।विज का विधायक के नाते अब तक सभी सत्र में पूरी हाजिरी का रिकॉर्ड है।

इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को खुद दी थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। उनका ऑक्सीजन का स्तर गिरा है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गुरुवार को भी उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सचिवालय में काम किया था। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। बावजूद इसके वह रोजाना दफ्तर में काम कर रहे हैं। अनिल विज के पेट में गांठ है, जिसके दर्द से वह अक्सर पीडि़त रहते हैं। छह महीने से विभिन्न डॉक्टर कैंसर की आशंका जता रहे थे। मगर पीजीआई चंडीगढ़ में हुए पेट-स्कैन के बाद स्थिति साफ हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here