झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने दी बड़ी राहत, 9वीं के ऊपर के स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, इंटर स्टेट बसें भी चलेंगी

झारखंड में चार महीने से चल रहा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अब नई राहतों के साथ शुरू होगा। शुक्रवार को रांची में मुख्यंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद पहले से जारी कई पाबंदियों में शनिवार से छूट देने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने, इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।

राज्य में 9वीं से 12वीं की क्लास शुरू हो सकेगी। हालांकि स्कूल आने के लिए छात्रों को अभिभावकों की इजाजत जरूरी होगी। इसके साथ ही यूजी और पीजी के कॉलेज भी खुलेंगे। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन क्लास भी होती रहेगी। चार घंटे से ज्यादा ऑफलाइन क्लास नहीं होगी। कोचिंग भी खुल सकेंगे लेकिन केवल 18 वर्ष के ऊपर के ही छात्र आ सकेंगे। इंटर स्टेट बसों का परिचालन होगा। यानी झारखंड से बसें दूसरे राज्यों में जा सकेंगी और आ सकेंगी। शादी विवाह में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब विवाह समारोह में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। तीन महीने से झारखंड से दूसरे राज्यों में बसों का परिचालन नहीं हो रहा था। यहां न बसें आ रही थीं और न ही यहां से जा रहीं थीं। इससे आम लोग परेशान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here