दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। हरियाणा में भी रोहतक, पंचकूला, चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किये गए। 10:31 मिनट पर ये झटके महसूस किये गए। जम्मू, राजौरी, पूंछ के अलावा जयपुर में भी ये झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 बताई गई। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। कहीं से भी किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है।

दूसरे भूकंप का केंद्र पंजाब बताया जा रहा है। अमृतसर के पास 10:34 मिनट पर इसे महसूस किया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here