हिमाचल: महिला को ससुराल में बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण

महिला ने बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप पति सहित ससुराल पक्ष पर लगाया है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। जैसे तैसे ससुराल से जान बचाकर मायके पहुंची महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा उपमंडल की पंचायत बीरता में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर शरीरिक शोषण करने का मामला कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उप अधीक्षक कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि बीरता की महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि कुछ माह से उसे पति द्वारा घर में ही बंधक बना कर रखा गया और इस दौरान उसके पति व घर के अन्य लोगों ने उसका शरीरिक शोषण किया है। पिछले दिनों महिला पति के चंगुल से भाग कर मायके पहुंची और अपने स्वजनों को आपबीती सुनाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन में शिकायत आने पर कांगड़ा पुलिस ने आइपीसी की धारा 342, 323 व 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवा ली है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कानून के तहत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here