सीनियर आईएएस (IAS) अधिकारी नरेश कुमार दिल्ली के नए प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए है। नरेश कुमार कल ही अपना कार्यभार संभालेंगे। नरेश कुमार विजय देव की जगह लेंगे। दरअसल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार देव का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है, जिसके बाद नरेश कुमार गुरुवार से दिल्ली के मुख्य सचिव होंगे।
नरेश कुमार सीनियर आईएएस अधिकारी है। नरेश कुमार दिल्ली में पहले भी काम कर चुके हैं। वो डीटीसी के सीएमडी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके है। फिलहाल वो अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी करने के साथ ही दिल्ली के अगले मुख्य सचिव के रूप में नरेश कुमार की नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया।
नरेश कुमार को दिल्ली बुलाकर उनकी जगह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन धर्मेंद्र को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। पुदुच्चेरी के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार को भी दिल्ली वापस बुला लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल प्रदेश से राजीव वर्मा को पुदुच्चेरी का मुख्य सचिव बनाकर भेजा जा रहा है।