खरगोन हिंसा: 2 आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई

मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में रामनवमी के दिन हुए हिंसा के मामले पर पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दंगे के दो नामजद आरोपी मोहसिन और नवाज के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा है। प्रभारी SP रोहित केशवानी ने इसकी जानकारी दी है।

मिली जानकारी के मुुताबिक उपद्रव के बाद अब तक 63 मामलों में कुल 153 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी मोहसिन और नवाज शेख के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों की उपद्रव में विशेष भूमिका मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here