2021 में जम्मू कश्मीर में 42 जवान हुए शहीद, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि पिछले 2 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 473 आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन हमलों में 104 सुरक्षाबलों के जवान घायल हुए और 223 जवान शहीद हुए। वहीं, इन हमलों में 78 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 187 नागरिक घायल हुए हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2020 में  244 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 62 सुरक्षाबल के जवान शहीद हुए, जबकि 106 जवान घायल हुए। इन हमलों में 37 नागरिकों को जान गंवानी पड़ी और 112 घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2021 में 229 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 42 सुरक्षाबल के जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि 117 जवान घायल हुए। इन हमलों में 41 नागरिकों की मौत हुई और 75 घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here