झारखण्ड मे छात्रों ने अंको मे हुई गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

4 दिन पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जारी किए गए इंटर के रिजल्ट पर सवाल उठने लगे हैं। फेल छात्र रिजल्ट में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज छात्रों ने सोमवार को जहां JAC मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया तो मंगलवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंच गए।

यहां ये डोरंडा के मेकॉन चौक के पास ही सड़क पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि जिन छात्रों का 9वीं और11वीं में अच्छे मार्क्स थे उन्हें भी JAC की तरफ से फेल कर दिया गया है। जिनके मार्क्स कम थे, उन्हें टॉपर बना दिया गया है।

यहां ये डोरंडा के मेकॉन चौक के पास ही सड़क पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि जिन छात्रों का नौवीं और11वीं में अच्छे मार्क्स थे उन्हें भी JAC की तरफ से फेल कर दिया गया है।

छात्रों का आरोप यह भी है कि जैक द्वारा 11वीं परीक्षा के अंक तय फाॅर्मूले के अनुसार जोड़े नहीं गए हैं। इसलिए फेल हो गए हैं। फेल छात्र रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी में हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ये जमशेदपुर में भी फेल छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहां जानिए, JAC अधिकारी और छात्रों के बीच क्या हुई वार्ता

सोमवार को नाराज छात्रों और JAC अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। JAC की तरफ से सभी फेल छात्रों को उन्हें फेल होने का कारण बताया गया। इस पर छात्रों ने बताया कि वे इससे सहमत नहीं हैं। जैसे राज्य के अन्य क्लास के बच्चों को पास किया गया है उन्हें भी उसी तरह पास किया जाए। इस पर JAC अधिकारी ने कहा कि नियम के हिसाब से ही यहां छात्रों को पास और फेल किया गया है।

फेल छात्रों के पास ये भी हैं विकल्प

फेल छात्रों के लिए जैक की तरफ से एक और विकल्प दिया जा रहा है। इसी महीने JAC सप्लिमेंट्री परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इसमें फेल छात्रों के अलावा ऐसे छात्र भी शामिल हो सकते हैं, जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। JAC के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार इस परीक्षा के नियमों में संशोधन किया गया है। पहले यह अधिकतम तीन विषयों के लिए होता था। इस बार सभी विषय में छात्र शामिल हो सकते हैं। यह पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

34243 स्टूडेंट्स हुए हैं फेल

इस बार इंटर में तीनों स्ट्रीम मिलाकर 34,243 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। सबसे ज्यादा आर्ट्स में 19,433 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। इसके अलावा साइंस में 11,555 स्टूडेंट्स तो कॉमर्स में 3,255 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। इन्हीं छात्रों में नाराजगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here