बेनामी संपत्ति को लेकर एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग का नोटिस

आयकर विभाग की एक नोटिस ने पूरे ब्यूरोक्रेसी में खलबली मचा दी है। बेनामी संपत्ति को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग ने यह नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। शिकायत की आयकर विभाग ने अपने स्तर से इसकी पड़ताल की।

पड़ताल में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद यह नोटिस जारी कर बेनामी संपत्ति की जानकारी के साथ-साथ आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तलब किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि गोमतीनगर में सृजन विहार में एक आलीशान मकान बन रहा है। इस मकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संपत्ति को भी इंद्रमणि त्रिपाठी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसमें क्या सच्चाई है यह जांच के बाद पता चलेगा। वहीं आयकर विभाग नोटिस का जवाब मिलने केबाद आगे की कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here