विधानसभा चुनाव: ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार

नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार कमल खिला है। विधानसभा की 145 सीटों में से भाजपा ने अकेले दम 78 सीटों पर बढ़त बनाई है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 51 सीटों पर सिमट गया। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी राजग की भारी बहुमत से सरकार बन रही है। गठबंधन ने 175 में से 163 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी का सफाया कर दिया है।

समाचार लिखे जाने तक ओडिशा में भाजपा ने 50 सीटें जीत ली हैं जबकि 28 पर उसके प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। बीजद 51 और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। तीन सीटें निर्दलीयों ने जीती हैं जबकि एक पर माकपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है। उधर, आंध्र प्रदेश विधानभा में राजग को भारी बहुमत के साथ सत्ता मिली है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। तेदेपा ने अकेले दम पर 134 सीटों पर बढ़त बनाई है। उसके 112 प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि 22 जीत की ओर अग्रसर हैं। जन सेना पार्टी को 21 सीटों पर बढ़त मिली। भाजपा आठ सीटों पर आगे रही। जगन मोहन रेड्डी की सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी महज 12 सीटों पर सिमट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here