बंगाल: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के चार नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा

केंद्र ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, पूर्व टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह, भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बरमन और कूचबिहार के कार्यकारी सदस्य तापस दास को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। चारों नेताओं को लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले विभिन्न श्रेणियों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) प्रदान किया गया है।

जस्टिस अभिजीत और अर्जुन सिंह पिछले महीने भाजपा में हुए थे शामिल
बता दें कि जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और अर्जुन सिंह पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। जस्टिस गंगोपाध्याय को वाई श्रेणी के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि अर्जुन सिंह को जेड श्रेणी के तहत सुरक्षा दी गई है। वहीं, अभिजीत बरमन और तापस दास को एक्स श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है।

जस्टिस गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले साल वह उस साक्षात्कार के बाद सुर्खियों में थे, जिसमें उन्होंने एक ऐसे मामले की चर्चा की थी, जिसकी वह सुनवाई कर रहे थे। 

भाजपा से टीएमसी में शामिल होने के 20 महीने बाद ही अर्जुन सिंह भाजपा में वापस चले गए। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बैरकपुर का विकास 2019 लोकसभा चुनाव में हुए विकास के समान था। इसके अलावा टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह वापस भाजपा में शामिल हो गए। 

सुरक्षा खतरों को देखते हुए उठाया गया यह कदम
सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने भाजपा के चार नेताओं को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन नेताओ को सुरक्षा खतरों और उनकी सुरक्षा चिंताओं को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा कवर प्रदान की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख पदों पर बैठे व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। मतदान19 अप्रैल से एक जून तक और नतीजे चार जून को जारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here