लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस बार किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. हालांकि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को 292 सीटें मिली हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 234 सीटें आई हैं. ऐसे में अब सबकी नजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर टिकी हैं. जेडीयू के खाते में 12 और टीडीपी के खाते में 16 सीटें आई हैं. दोनों को मिलाकर कुल 28 सीटें होती हैं, जो मौजूदा परिस्थिति में बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं.

नजर सिर्फ इन्हीं दोनों पार्टियों के कदम पर नहीं टिकी हैं, उन निर्दलीय सांसदों और पार्टियों पर भी टिकीं जो ना एनडीए का हिस्सा है और ना इंडिया गठबंधन का. ऐसे सांसदों का आंकड़ा 17 है. ये सांसद भी सरकार का भविष्य तय कर सकते हैं.

कौन हैं वो 17 सांसद?

इन 17 सांसदों में AIMIM के ओवैसी, बिहार के पूर्णिया से जीतने वाले पप्पू यादव, यूपी के नगीना से जीतने वाले चंद्रशेखर आजाद, पंजाब के फरीदकोट से जीतने वाले सबरजीत सिंह खालसा, खडूर साहिब से जीतने वाले अमृतपाल सिंह, दमन और दीव से जीतने वाले निर्दलीय पटेल उमेशभाई, सांगली से चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल, बारामूला से जीतने वाले इंजीनियर राशिद.

सांसदपार्टी
1- पप्पू यादवनिर्दलीय
2- ओवैसीAIMIM
3- चंद्रशेखर आजादआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
4- सबरजीत सिंह खालसानिर्दलीय
5- अमृतपाल सिंहनिर्दलीय
6-विशाल पाटिलनिर्दलीय
7- इंजीनियर राशिदनिर्दलीय
8- पटेल उमेशभाईनिर्दलीय
9- मोहम्मद हनीफानिर्दलीय
10-रिकी एन्ड्रयूपीपुल्स पार्टी
11-रिचर्ड वानलालहमंगइहाझोरम पीपुल्स मुवमेंट
12-हरसिमरत कौर बादलशिरोमणि अकाली दल
13-पेद्दीरेड्डी वेंकट मिधुन रेड्डीYSRCP
14-अविनाश रेड्डीYSRCP
15-थानुज रानीYSRCP
16-गुरुमूर्ति मैडिलाYSRCP
17-जोयंता बसुमतारीUPPL

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

  • बीजेपी- 240
  • कांग्रेस – 99
  • समाजवादी पार्टी (सपा) – 37
  • तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) – 29
  • द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) – 22
  • तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) – 16
  • जनता दल यूनाइटेड (जदयू) – 12
  • शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) – 8
  • शिवसेना – 7
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
  • युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) – 4
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद) – 4
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) – 4
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
  • आम आदमी पार्टी (आप) – 3
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)- 3
  • जनसेना पार्टी – 2
  • भाकपा (माले) (लिबरेशन) – 2
  • जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) – 2
  • विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) – 2
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) – 2
  • राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) – 2
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2
  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1
  • असम गण परिषद – 1
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
  • केरल कांग्रेस – 1
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) – 1
  • वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1
  • ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट – 1
  • शिरोमणि अकाली दल – 1
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
  • भारत आदिवासी पार्टी – 1
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) – 1
  • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1
  • अपना दल (सोनेलाल) – 1
  • आजसू पार्टी – 1
  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) – 1
  • निर्दलीय – 7