जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में लगातार वृद्धि हो रही है। इस हमले के बाद भारतीय सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह इसका प्रतिशोध अवश्य लेगी। इसी संदर्भ में 7 मई, 2025 को भारत सरकार देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगी। यह मॉक ड्रिल 1971 के बाद पहली बार हो रही है, और इसका उद्देश्य नागरिकों को आतंकी हमलों और आपातकालीन स्थितियों के प्रति सतर्क और तैयार करना है।

मॉक ड्रिल की विशेषताएँ और उपाय
मॉक ड्रिल के दौरान एक विशेष योजना लागू की जाएगी, जिसमें सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी, जिससे ब्लैकआउट की स्थिति बनेगी। इसके साथ ही तेज आवाज में सायरन बजाए जाएंगे, जिनके संकेत पर नागरिकों को सतर्क होकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना होगा। सायरन की आवाज सुनते ही लोग समझ जाएंगे कि यह आपातकालीन स्थिति का संकेत है।

इस दौरान नागरिकों को हमले के समय खुद को बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके तहत नागरिकों को आश्रय स्थलों तक पहुंचने के तरीके, आत्म-रक्षा के उपाय, और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी।

गृह मंत्रालय की बैठक और तैयारियां
मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए गृह मंत्रालय में 6 मई को बैठक जारी है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), होम गार्ड, अग्निशमन विभाग, रेलवे और वायु सुरक्षा के अधिकारी मौजूद हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मॉक ड्रिल की योजना को अंतिम रूप देना और सुनिश्चित करना है कि सभी संबंधित विभाग पूरी तरह से तैयार हैं। श्रीनगर में एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) ने पहले ही ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मॉक ड्रिल के लिए चुने गए प्रमुख जिले और शहर

मॉक ड्रिल का आयोजन 244 जिलों में किया जाएगा, जिनमें प्रमुख राज्य और उनके जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

राजस्थान के जिलों में मॉक ड्रिल

  1. कोटा
  2. रावत-भाटा
  3. अजमेर
  4. अलवर
  5. बाड़मेर
  6. भरतपुर
  7. बीकानेर
  8. बूंदी
  9. गंगानगर
  10. हनुमानगढ़
  11. जयपुर
  12. जैसलमेर
  13. जोधपुर
  14. उदयपुर
  15. सीकर
  16. नाल
  17. सूरतगढ़
  18. आबू रोड
  19. नसीराबाद (अजमेर)
  20. भिवरी
  21. फुलेरा (जयपुर)
  22. नागौर (मेड़ता रोड)
  23. जालोर
  24. बेवर (अजमेर)
  25. लालगढ़ (गंगानगर)

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल

  1. बुलन्दशहर (नरौरा)
  2. आगरा
  3. इलाहाबाद
  4. बरेली
  5. गाजियाबाद
  6. गोरखपुर
  7. झांसी
  8. कानपुर
  9. लखनऊ
  10. मथुरा
  11. मेरठ
  12. मुरादाबाद
  13. सहारनपुर
  14. वाराणसी
  15. बख्शी-का-तालाब
  16. मुगलसराय
  17. सरसावा
  18. बागपत
  19. मुजफ्फर नगर

हरियाणा के जिलों में मॉक ड्रिल

  1. अंबाला
  2. हिसार
  3. फरीदाबाद
  4. गुड़गांव
  5. पंचकूला
  6. पानीपत
  7. रोहतक
  8. सिरसा
  9. सोनीपत
  10. यमुनानगर
  11. झज्झर

गुजरात के जिलों में मॉक ड्रिल

  1. सूरत
  2. वडोदरा
  3. अहमदाबाद
  4. जामनगर
  5. गांधी नगर
  6. भावनगर
  7. ककरापुर
  8. कांडला
  9. नलिया
  10. अंकलेश्वर
  11. ओखा
  12. वडिनार
  13. भरूच
  14. दंग्स
  15. कच्छ
  16. मेहसाना
  17. नर्मला
  18. नवसारी

जम्मू-कश्मीर के जिलों में मॉक ड्रिल

  1. अनंतनाग
  2. बडगाम
  3. बारामूला
  4. डोडा
  5. जम्मू
  6. कारगिल
  7. कठुआ
  8. कुपवाड़ा
  9. लेह
  10. पूंछ
  11. राजौरी
  12. श्रीनगर
  13. उद्यमपुर
  14. संबां
  15. अखनूर
  16. उरी
  17. नौशेरा
  18. सुंदरबनी
  19. अवंतीपुर
  20. पुलवामा

पंजाब के जिलों में मॉक ड्रिल

  1. अमृतसर
  2. भटिंडा
  3. फिरोजपुर
  4. गुरदासपुर
  5. होशियारपुर
  6. जालंधर
  7. लुधियाना
  8. पटियाला
  9. पठानकोट
  10. अजनामपुर
  11. बरनाला
  12. भाखड़ा-नांगल
  13. हलवारा
  14. कोठकापुर
  15. बटाला
  16. मोहाली (सासनगर)
  17. अबोहर
  18. फरीदपुर
  19. रोपड़
  20. संगरूर

ओडिशा, बिहार, असम, झारखंड और अन्य राज्यों में मॉक ड्रिल

  1. तालचेर, बालासोर, भुवनेश्वर (ओडिशा)
  2. पटना, बेगूसराय, पूर्णिया (बिहार)
  3. बोंगाईगांव, गुवाहाटी (असम)
  4. बोकारो, गोड्डा, साहेबगंज (झारखंड)
  5. इटानगर, तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

अन्य प्रमुख जिलों में मॉक ड्रिल
चंडीगढ़, दुर्ग (भिलाई), दादरा (सिलवासा), दमन (दमन और दीव), पुडुचेरी, शिमला (हिमाचल प्रदेश), दिल्ली, अंडमान-निकोबार पोर्टब्लेयर, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), अगरतल्ला (त्रिपुरा), देहरादून (उत्तराखंड) आदि में भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।