दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को पूअर लेडी कहा। राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। इस पर भाजपा ने पलटवार किया और इसे राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। 

https://twitter.com/ANI/status/1885228050515960192?t=n0Swem5vMctmrW-Rw4imaA&s=19

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग कहा। 

सोनिया गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

https://twitter.com/ANI/status/1885247728273547765?t=N3KPVCcDPRa2tNcXrEc9ZQ&s=19

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी माना जाता था। जब से राहुल गांधी ने पार्टी की बागडोर संभाली है, उनके सभी सलाहकार जेएनयू के अति वामपंथी रहे हैं। यही कारण है कि उनकी सभी नीतियां और बयान सभी सांविधानिक पदों के प्रति अपमानजनक हैं। एक आदिवासी महिला जो भारत की प्रथम नागरिक बन गई है, उनके भाषण के बारे में ऐसा कुछ कहना कांग्रेस से अपेक्षित है। 

https://twitter.com/ANI/status/1885245392683778333?t=Ra1P7d87NRud8FRqXf9-HA&s=19

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग भड़काने का कोई विदेशी प्रयास नहीं वाले बयान पर कहा कि वह लोगों के मुद्दों पर न तो बात करते हैं और न ही उनका समाधान करते हैं। हमने पिछले सत्र में देखा कि उन्होंने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसलिए वह ऐसी बातें कह रहे हैं। 

संसद सत्र से पहले अपने संबोधन में मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2014 से हर सत्र से पहले कुछ लोग शरारत करने के लिए तैयार रहते हैं और ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने वालों की भी कोई कमी नहीं है। शायद 2014 से लेकर अब तक ये पहला संसद का सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं भड़की।