तेलंगाना: रेवंत रेड्डी ने सीएम पद की ली शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने उपमुख्यमंत्री

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस की ओर से अनुमुला रेवंत रेड्डी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। कार्यक्रम हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में हुआ। 

रेवंत रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री और 2014 में तत्कालीन आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद बने राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के अलावा हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। मधिरा विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले भट्टी विक्रमार्क मल्लू राज्य में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मल्लू पिछली विधानसभा में कांग्रेस सीएलपी नेता थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here