कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली

जबलपुर में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र विभव उर्फ विभु को गोली मार ली। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां विभु ने दम तोड़ दिया। जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे है। यह आग इलाके में आग की तरह फैल गई।

एएसपी शहर रोहित काशवानी ने बताया कि विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरुम के समीप चेन्जिंग रुम में खुद को सिर पर गोली मार ली। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। काशवानी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी, पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी एकत्रित कर रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच गए है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल एवं घर के समीप भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोग इस बात पर आवाक थे कि ऐसा क्या हुआ कि यह गोली चल गई। घटना के बाद घर में कौन-कौन था, यह भी पुलिस पता कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here