राजस्थान में 69 आईएएस अधिकारियों के तबादले, करौली के जिला कलेक्टर को भी हटाया गया

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में बुधवार आधी रात बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 69 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें गौरव गोयल को मुख्यमंत्री के सचिव और सोहन लाल को संयुक्त सचिव के पद पर लगाया गया है।

भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे शिखर अग्रवाल को वन एवं पर्यावरण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वीनू गुप्ता को उधोग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव,सुबोध अग्रवाल को खनन विभाग के साथ जलदाय विभाग का जिम्मा साैंपा गया है।

जलदाय मंत्री के साथ विवाद के चलते इस विभाग से हटाए गए अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत को पर्यावरण नियंत्रण मण्डल का अध्यक्ष,करौली दंगों में सरकार की किरकिरी के बाद जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत को हटाकर उनके स्थान पर अंकित कुमाार को लगाया गया है।

शेखावत को कम महत्व के विभागीय जांच आयुक्त के पद पर लगाया गया है। जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर के साथ विवाद के बाद नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यज्ञमित्र सिंह देव को हटाकर उनकी जगह महेन्द्र सोनी को लगाया गया है। आबकारी आयुक्त का जिम्मा प्रकाश पुरोहित को सौंपा गया है।

नवीन महाजन को सार्वजनिक निर्माण विभाग में प्रमुख सचिव, भास्कर सांवत को उर्जा, अश्वनी भगत को सिविल सेवा प्राधिकरण में अध्यक्ष, अजीताभ शर्मा को कर बोर्ड में अध्यक्ष, आलोक गुप्ता को सूचना एवं प्रौधोगिकी से हटाकर प्रशासनिक सुधार विभाग, कार्मिक सचिव हेमंत गैरा को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह टी.रविकांत विधुत प्रसारण निगम में प्रबन्ध निदेशक, विकास भाले जयपुर संभागीय आयुक्त, मंजू राजपाल आयुक्त आजीविका मिशन, नीवन जैन को पंचायत सचिव, के.के.पाठक को सचिव ग्रामीण विकास, आशुतोश पेडणेकर को नागरिक आपूर्ति विभाग के पद पर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here