संभल में बोले जयंत – देश में मोदी से भी काबिल हैं कई नेता

संभल। हजरत नगर गढ़ी में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में आयोजित किसान कमेरा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के अंदर भाजपा एक माहौल बना रही है। इसे तोड़ने का काम देश की जनता का है। 

देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बेहतर तमाम ऐसे नेता हैं जो उनसे भी अच्छे ढंग से देश चला सकते हैं। आज जात-पात, भेदभाव, सांप्रदायिकता जैसी ताकत तेजी से बढ़ रही हैं और इन्हें रोकने का काम आईएनडीआईए करेगा।

सपा-कांग्रेस के विवाद पर दी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के लगातार कांग्रेस पर हमलावर होने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच जो विवाद है, वह मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर है, जबकि गठबंधन देश स्तर का है। इसका उससे कोई मतलब नहीं है। 

यूपी में कई सीटों पर तस्वीर बदलेगी

उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर रालोद लड़ेगा के सवाल पर बोले कि रालोद कितने पर लड़ेगा यह महत्वपूर्ण नहीं है, पर इतना तो तय है कि 80 सीट पर आईएनडीआईए ही चुनाव लड़ेगा। गठबंधन मजबूत है। संभल ही नहीं कई सीटों पर तस्वीर बदलेगी।

एकमत हो रहा गठबंधन

प्रधानमंत्री के नाम पर गठबंधन में सहमति के सवाल पर बोले कि अभी यह सेकेंडरी चीज है। प्राथमिक स्तर पर गठबंधन देश के विभिन्न समस्याओं को लेकर एकमत हो रहा है, जिसके आधार पर वह चुनाव मैदान में उतरेगा। आज विपक्षी दल को चाहिए कि एक होकर भाजपा को रोकने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here