झारखण्ड: NDRF ने डूबे ट्रकों की लोकेशन ट्रेस की, निकासी का कार्य शुरू

झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में हुए जहाज हादसे में 2 शव बरामद हुए हैं। शनिवार को पहला शव बिहार के मनिहारी की तरफ मिला। दूसरा शव बिहार में ही दुर्घटना स्थल के पास से बरामद किया गया है। बिहार व झारखंड के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की दो टीमें पिछले 24 घंटे से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार कुल 6 ट्रक नदी के अंदर मिले हैं। कुल 4 परिवारों ने अपने परिजन के गायब होने की शिकायत की थी। इसमें से दो लोगों का पता चल गया है। 2 की तलाश हो रही है। NDRF ने डूबे हुए ट्रकों का लोकेशन खोज लिया है। इन ट्रकों को पानी के अंदर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने दैनिक भास्कर को बताया कि हादसे के बाद से प्रशासन की टीम लगातार कैंप कर रही है। NDRF की दो टीमों ने घटनास्थल का पता लगा लिया है। अब तक की जांच में पता चला है कि जहाज पर कुल 15 ट्रक खड़े थे।

बचाव कार्य में जुटी टीम।
बचाव कार्य में जुटी टीम।

इसमें से छह नदी में गिर गए थे। इनका पता लगा लिया गया है। मरने वालों की पहचान विक्की महालदार और मो. जुबैर के रूप में की गई है। कटिहार के राजेश यादव और गोड्‌डा के मोहम्मद परवेज का पता नहीं चला है।

ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद लोग।
ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद लोग।

ज्ञात हो कि गुरुवार की रात पानी के जहाज पर लोड होकर स्टोन लदे ट्रक झारखंड से बिहार जा रहे थे। देर रात रास्ते में जहाज का बैलेंस बिगड़ गया। पहले एक ट्रक का चक्का ब्लास्ट कर गया। इसके कारण इस ट्रक के साथ 5 और ट्रक नदी में गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here