कांकेर: असीम राय की हत्या का मामला, भाजपाइयों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

कांकेर के पखांजूर में हुई भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली सहित अन्य आरोपियों का पुतला दहन किया है।


कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली द्वारा नगर पंचायत में कुर्सी जाने की डर से भाजपा नेता की सुपारी देकर हत्या कराए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कांकेर पुलिस ने हत्या में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

असीम राय की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद से भाजपाई आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। शहर के पुराना बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपियों का पुतला दहन किया है। भाजपाई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here