कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन

कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। घटना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। वह सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 मई की सुबह ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here