Karan Johar ने अनुष्का शर्मा को चिढ़ाते हुए कहा था, ‘देश की बहू’

मुंबई Karan Johar teased Anushka Sharma। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने इंडियाज गॉट टैलेंट के 8वें सीजन में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को चिढ़ाते हुए उन्हें ‘देश की बहू’ कहा था। साथ करण जौहर ने अनुष्का शर्मा से क्रिकेट पर आधारित जोक मारने पर खिल्ली उड़ाई थी। हालांकि यह बात साल 2018 है, लेकिन अब उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शो में करण जौहर विराट कोहली के नाम पर अनुष्का शर्मा की चुटकी ले रहे थे। गौरतलब है कि इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर अनुष्का शुर्मा अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने आई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा कटरीना कैफ और शाहरुख खान की अहम भूमिका थी। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

फैन क्लब ने शेयर किया पुराना वीडियो

अनुष्का और करण जौहर के बीच चर्चा के ये वीडियो हाल ही में अब एक फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें करण जौहर अनुष्का शर्मा से पूछ रहे है, ‘बहकी है निगाहें और बिखरे हैं बाल’ किस गाने के बोल है?’ जवाब में अनुष्का शर्मा ने गाना गाकर बताया कि यह फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का गाना है। वहीं कटरीना ने गाने का नाम पहले लिया था। इस पर करण जौहर से अनुष्का शर्मा कहती है, ‘मैंने मारा मौके पर चौका।’ चौका शब्द पर करण जौहर कहते हैं कि ‘इतनी बड़ी हो गई है मेरी बेटी क्रिकेट के जोक क्रैक करने लगी है, आप तो देश की बहू हैl हम कुछ भी नहीं कह सकते।’

साल 2017 में अनुष्का और विराट ने की शादी

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी कर ली है और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कोरोना वायरस फंड के लिए 11 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। इसमें करीब दो करोड़ रुपए की राशि उन्होंने दान की है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी है और वेब सीरीज का भी निर्माण किया है। उनकी पिछली फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिलहाल अपनी बेटी की देखरेख के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here