एनआईए को सौंपा जा सकता है कर्नाटक के मंगलुरु का ऑटो ब्लास्ट केस

कर्नाटक के मेंगलुरु में ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी। ऑटो में प्रेशर कुकर फटा था। धमाके में संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शरीक व ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए थे। इसी तरह का धमाका पिछले माह तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार में हुआ था। उसमें संदिग्ध आतंकी की मौत हो गई थी। 

मामले में आरोपी मोहम्मद शरीक को मेंगलुरु के फादर मुलर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इनमें से दो मेंगलुरु में और एक शिवमोग्गा जिले में। दो मामलों में उसे यूएपीए केस में गिरफ्तार किया गया था और तीसरे केस में वह वांछित था। शनिवार को मेंगलुरु में एक रिक्शा में कम तीव्रता का धमाका हुआ था। सूत्रों ने बताया कि यह मामला अब जांच के लिए एनआईए को सौंपा जा सकता है। 

धमाके में ऑटो चालक भी झुलसा 
एडीजीपी ने बताया कि ऑटो में सवार यात्री के पास एक बैग था। बैग में कुकर बम था। इसमें विस्फोट हो गया, जिससे यात्री के साथ-साथ ऑटो चालक भी झुलस गया। ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारी है और यात्री की पहचान मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है। शरीक के परिसर की तलाशी में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माचिस, नट बोल्ट, सर्किट मिले हैं। हमें इनके स्रोतों का पता चला है, क्योंकि कुछ खरीदारी ऑनलाइन और कुछ अन्य ऑफलाइन की गई थीं। 

कर्नाटक के मंत्री ने कही यह बात
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले ऐसी ही एक घटना कोयम्बटूर में हुई थी। वहां भी मंदिर के पास विस्फोट करने की योजना बनाई गई थी। यह व्यक्ति शरिक (आरोपी) वहां गया और कोयम्बटूर में एक व्यक्ति से मिला। पुलिस ने पिछले 2 महीनों में उसकी गतिविधियों का पता लगाया। हर एंगल और पहलू की जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसका (मोहम्मद शरिक) अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों, प्रतिबंधित संगठनों या स्लीपर सेल से संबंध है, जो उस क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं, क्योंकि हम केरल की सीमा से लगे हुए हैं।

शरीक का हैंडलर अराफात अली था
शरीक का हैंडलर अराफात अली था। जो दो मामलों में आरोपी है। वह अल-हिंद मॉड्यूल मामले के आरोपी मुस्सविर हुसैन के संपर्क में था। अब्दुल मतीन ताहा आरोपियों में से एक था। हमारी जानकारी के अनुसार वह शरीक का मुख्य हैंडलर है। शरीक दो तीन अन्य संदिग्धों के भी संपर्क में था। उनकी पहचान की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here