कश्मीरियों को कांग्रेस की गलतियों के चलते छोड़ना पड़ा था घर:जितेंद्र सिंह

फिल्म कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद एक बार फिर कश्मीरी पंडितों का मुद्दा सुर्खियों में है। दिग्गज नेताओं समेत आमजन के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच आज संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘कश्मीरी पंडितों को बहुत ही दर्दनाक हालातों के बीच अपना घर छोड़ना पड़ा। इतिहास इस बात का गवाह है कि यह सब कांग्रेस की गलतियों की श्रृंखला का नतीजा है, जिसे अब नेहरूवादी भूलों के रूप में जाना जाता है।’

वहीं, संसद में आज बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट पेश कर किया है।

क्या है ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कहानी
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म को अन्य निर्देशकों के साथ विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकार हैं। इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को लेकर लोगों के अलग-अलग विचार निकलकर सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here