कुटबी: तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में चित्रों से सजाई घर की दीवारें

मुजफ्फरनगर। तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में कुटबी गांव के अनिल ने अपने घर की दीवारें समर्पित कर दी हैं। दीवारों पर भारत माता, शहीद भगत सिंह और शहीद चंद्रशेखर के चित्र उकेरे गए हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव में हड़ौली मार्ग पर अनिल पेंटर का आवास है। मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लोग इन दिनों मकान के पास रूककर अनिल की सराहना कर रहे हैं। असल में अनिल ने अपने घर की दीवारों को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। इसके अलावा भारत माता और अन्य शहीदों के चित्र दीवारों पर उकेरे गए हैं। वह बताते हैं कि शहीदों की बदौलत ही आज हमारा वजूद है। शहीदों की याद हर वक्त दिल में रखी जानी चाहिए। पहले दीवारों को तिरंगे के रंग में रंगा था, लेकिन अब शहीदों के चित्र पर बनवाए गए हैं। लोग पहुंचकर देख रहे हैं तो खुशी होती है। युवाओं और बुजुर्गों ने सराहना की है।

कुटबी-हड़ौली मार्ग पर अनिल की दीवार इन दिनों सेल्फी प्वाइंट भी बन गई है। यहां से गुजरने वाले लोग तिरंगे के अलावा शहीदों के चित्रों के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here