लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
पांच बजे तक कहां-कितना मतदान?
राज्य | 9 बजे तक मतदान | 11 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान | तीन बजे तक मतदान | पांच बजे तक मतदान |
अंडमान निकोबार | 8.64 % | 21.82% | 35.70% | 45.48% | 56.87% |
अरुणाचल प्रदेश | 6.92 % | 18.74% | 37.39% | 53.49% | 63.92% |
असम | 11.15 % | 27.22% | 45.12% | 60.70% | 70.77% |
बिहार | 9.23 % | 20.42% | 32.41% | 39.73% | 46.32% |
छत्तीसगढ़ | 12.02 % | 28.12% | 42.57% | 58.14% | 63.41% |
जम्मू कश्मीर | 10.43 % | 22.60% | 43.11% | 57.09% | 65.08% |
लक्षद्वीप | 5.59 % | 16.33% | 29.91% | 43.98% | 59.02% |
मध्य प्रदेश | 15.00 % | 30.46% | 44.43% | 53.40% | 63.25% |
महाराष्ट्र | 6.98 % | 19.17% | 32.36% | 44.12% | 54.85% |
मणिपुर | 11.91 % | 28.19% | 46.92% | 62.58% | 68.31% |
मेघालय | 13.71 % | 32.61% | 48.91% | 61.95% | 69.91% |
मिजोरम | 14.60 % | 26.56% | 39.39% | 48.93% | 52.91% |
नगालैंड | 12.13 % | 22.82% | 43.27% | 51.03% | 55.97% |
पुडुचेरी | 11.86 % | 28.10% | 44.95% | 58.86% | 72.84% |
राजस्थान | 10.67 % | 22.51% | 33.73% | 41.51% | 50.27% |
सिक्किम | 7.92 % | 21.20% | 36.82% | 52.72% | 68.06% |
तमिलनाडु | 9.09 % | 23.72% | 39.51% | 50.80% | 62.08% |
त्रिपुरा | 15.21 % | 34.54% | 53.04% | 68.35% | 76.10% |
उत्तर प्रदेश | 12.66 % | 25.20% | 36.96% | 47.44% | 57.54% |
उत्तराखंड | 10.54 % | 24.83% | 37.33% | 45.53% | 53.56% |
पश्चिम बंगाल | 15.09 % | 33.56% | 50.96% | 66.34% | 77.57% |
महाराष्ट्र की पांच सीटों में तीन बजे तक औसत मतदान 44.7 प्रतिशत
महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं, चंद्रपुर में 43.48 प्रतिशत, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 प्रतिशत, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक पांचों सीटों पर औसत मतदान करीब 44.73 प्रतिशत रहा।
असम में 150 ‘संपूर्ण ईवीएम सेट’ बदले: चुनाव अधिकारी
असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए।
तीन बजे तक कहां-कितना मतदान?
राज्य | 9 बजे तक मतदान | 11 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान | तीन बजे तक मतदान |
अंडमान निकोबार | 8.64 % | 21.82% | 35.70% | 45.48% |
अरुणाचल प्रदेश | 6.92 % | 18.74% | 37.39% | 53.49% |
असम | 11.15 % | 27.22% | 45.12% | 60.70% |
बिहार | 9.23 % | 20.42% | 32.41% | 39.73% |
छत्तीसगढ़ | 12.02 % | 28.12% | 42.57% | 58.14% |
जम्मू कश्मीर | 10.43 % | 22.60% | 43.11% | 57.09% |
लक्षद्वीप | 5.59 % | 16.33% | 29.91% | 43.98% |
मध्य प्रदेश | 15.00 % | 30.46% | 44.43% | 53.40% |
महाराष्ट्र | 6.98 % | 19.17% | 32.36% | 44.12% |
मणिपुर | 11.91 % | 28.19% | 46.92% | 62.58% |
मेघालय | 13.71 % | 32.61% | 48.91% | 61.95% |
मिजोरम | 14.60 % | 26.56% | 39.39% | 48.93% |
नगालैंड | 12.13 % | 22.82% | 43.27% | 51.03% |
पुडुचेरी | 11.86 % | 28.10% | 44.95% | 58.86% |
राजस्थान | 10.67 % | 22.51% | 33.73% | 41.51% |
सिक्किम | 7.92 % | 21.20% | 36.82% | 52.72% |
तमिलनाडु | 9.09 % | 23.72% | 39.51% | 50.80% |
त्रिपुरा | 15.21 % | 34.54% | 53.04% | 68.35% |
उत्तर प्रदेश | 12.66 % | 25.20% | 36.96% | 47.44% |
उत्तराखंड | 10.54 % | 24.83% | 37.33% | 45.53% |
पश्चिम बंगाल | 15.09 % | 33.56% | 50.96% | 66.34% |
उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक यूपी में 47.44 फीसदी वोट डाले गए. सहारनपुर में अब तक 53.31 प्रतिशत वोट डाले गए हैं जबकि कैराना में 48.92 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 45.18 प्रतिशत, बिजनौर में 45.70 प्रतिशत, नगीना में 48.15 प्रतिशत, मुरादाबाद में 46.28 प्रतिशत, रामपुर में 42.77 प्रतिशत और पीलीभीत में अब तक 49.06 प्रतिशत वोट डाले गए हैं.
इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।
इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वोटिंग का दौर उत्साह से जारी है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा है।
नक्सल प्रभावित बस्तर में कितनी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार एक बजे तक क्षेत्र के 42.57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें से कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा तथा जगदलपुर के 72 मतदान केंद्र में सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया. इन क्षेत्रों में मतदाता पर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.
बंगाल में बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हो रही है. राज्य में 1 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं, त्रिपुरा में भी अच्छी खासी वोटिंग हो रही है. यहां पर 53.04 फीसदी मतदान हुआ है. यूपी और बिहार में सुबह के मुकाबले वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी है. यूपी में 1 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं बिहार में 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के अतिसंवेदनशील ग्राम चिह्का में एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के सहायक सेनानी मनु एचसी घायल हो गए हैं। उन्हें बायें हाथ और बायें पैर में चोट आई है। यह घटना चिह्का पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ईवाक्यूएट किया जा रहा है।
जवान के घायल होने पर सीएम साय ने जतया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
नारायणपुर के फरसगांव के रहने वाले भाजपा नेता पंचमदास मानिकपुरी की दो दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों के भय से मुक्त होकर आज उसी क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण मतदान कर रहे हैं। वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। वोटर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बस्तर में 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान
बस्तर में 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। नौ बजे की स्थिति में यहां 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
कोंडागांव में 35.51%
कोंटा में 15.42%
चित्रकोट में 35.81%
जगदलपुर में 29.40%
दंतेवाड़ा में 27.05%
नारायणपुर में 27.80%
बस्तर में 35.78%
बीजापुर में 17.11%11:16 AM, 19-APR-2024
डिप्टी सीएम ने लोगों से की मतदान की अपील
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैं बस्तर संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील करता हूं। बस्तर में मतदान प्रतिशत 100% पहुंचना चाहिए।
यूबीजीएल सेल फटा जवान हुआ जख्मी
बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात एक जवान का यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर इवाक्यूएट किया जा रहा है।
निर्मला कमलाकर बीड़वई ने किया मतदान
सुकमा की निर्मला कमलाकर बीड़वई (86 साल), जो कि पिछले महीने पक्षाघात (सीवीए) से उबरी हैं। उन्होंने आज सुबह व्हीलचेयर पर जाकर मतदान किया है।
जगदलपुर के धरमपुरा बूथ क्रमांक 4 में धीमी गति से चल रहा मतदान
जगदलपुर, धरमपुरा बूथ क्रमांक 4 कंगोली एलआईसी के आगे की स्थिति यह है कि यहां लगभग 400 से 500 मतदाता चिलचिलाती धूप में खड़े हैं। प्रशासन की अव्यवस्था साफतौर पर देखी जा सकती है। मतदान भी बहुत धीमी गति से चल रहा है।
मतदान के बाद बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी
अपने मताधिकार का उपयोग करने के उपरांत लोकसभा बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर, आईजी, एसपी, कमिश्नर, निगम आयुक्त, सीईओ ने खिंचवाई फ़ोटो।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है- डिप्टी सीएम
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बिखर रही है। रोज सैकड़ों हजारों की संख्या में कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की हालात खराब है। राजनांदगांव में भी कांग्रेस की हालात खराब है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है।