मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: बीजेपी के 15 में से 8 पार्षदों ने दर्ज की जीत

MP Municipal Election 2022 Results Highlights: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव मतगणना के दूसरे चरण में आज 5 नगर निगम में महापौर पद के लिए दो में भाजपा, दो में कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल, देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल, मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी, रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा और कटनी में निर्दलीय प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सबसे रोचक मुकाबला हुआ, यहां वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के गगन खंडूजा को भाजपा के अनुज पाटकर ने तीन वोटों से हराया। यहां पढ़‍िए मतगणना के दौरान इस तरह हासिल की इन विजेताओं को बढ़त…

खरगोन में एआइएमआइएम के तीन पार्षद प्रत्याशी जीते, 6 निकायों में से 3 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस का कब्जा

खरगोन जिले में खरगोन, बड़वाह, सनावद नगर पालिका, करही, कसरावद व बिस्टान नगर परिषद में पार्षद पद की मतगणना हुई। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में दो घंटों में ही स्थिति साफ होने लगी थी। छह निकायों में तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। खरगोन, बड़वाह और करही में बीजेपी का दबदबा रहा। जबकि सनावद और कसरावद में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए भाजपा को शिकस्त दी है। नवगठित बिस्टान परिषद में भाजपा और कांंग्रेस के बीच कांटे की टक्कर ही। लेकिन यहां दोनों ही दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। खरगोन में पहली बार एआईएमआईएम के तीन पार्षद प्रत्याशी भी जीते हैं।

खरगोन शहर में 33 वार्डों में एक बार फिर भाजपा जीती है। यहां 19 पार्षद भाजपा के जीतकर आए हैं। वहीं कांग्रेस को महज चार सीटों पर सिमट गई। सात निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। जबकि ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के तीन प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे। दंगों के बावजूद चुनाव में वोटों का धुव्रीकरण का खास असर नहीं हुआ। भाजपा ने चुनाव में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। पार्टी की यह रणनीति काम आई और चुनाव में पार्टी ने सर्वाधित सीटें जीती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here