मध्य प्रदेश: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश मैं बैतूल जिले में बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया और कान्हेगांव मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बोंदरी गांव के डोमा उइके की बेटी सरोज की शादी दो दिन पहले इमली ढाना में हुई थी। गांव के लोग बेटी को ससुराल से पहली बार लेने के लिए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली से इमली ढाना गए थे। सरोज को जीप से गांव भिजवा दिया गया था। बाकी ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग गांव लौट रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच सड़क के किनारे पलट गई।

घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।

घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है। – फोटो : सोशल मीडियाघायलों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार कुछ लोग दब गए, औऱ कुछ सड़क पर इधर-उधर उछलकर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वाहन एवं हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची।  हादसे में पांच लोगों की गंभीर चोट आने से मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।

हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जिन लोगों की मौके पर मौत हो गई, उनकी पहचान बोदंरी गांव के सम्मु पिता मन्नी उईके (70), ओझु पिता गरीबा अहाके (60), शिवदयाल पिता करनु मर्सकोले (50), मलिया पति मिजुं काकोडिया (50) और सुगंधी पति सूरज (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में घायल और मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here