मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले जारी होगा अक्टूबर का वेतन- सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार दीपावली से पहले अक्टूबर माह का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर माह वेतन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी सार्थियों को दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिलेगा। सीएम के ट्वीट के बाद आयुक्त कोष और लेखा ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसमें कोषालय के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासकीय सेवकों को वेतन भुगतान 24 अक्टूबर से पहले किया है। इसलिए सभी कोषालय अधिकारी आहरण वितरण अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित करें।

आदेश में 22 अक्टूबर को भी सभी कोषालय खुलने के संबंध में निर्देश दिए है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अक्टूबर माह का पारिश्रमिक/मानदेय दीपावली पर्व के पहले देने के निर्देश जारी किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here