महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, क्रूजर वाहन खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के तोरणमाल में घाट सेक्शन से खाई में एक क्रूजर वाहन के गिरने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के पार्टी थाना क्षेत्र के सेमलेट कुछ लोग क्रूजर वाहन से शारदा तहसील के चिकली पुनर्वास के लिए जा रहे थे। इस दौरान तोरणमाल घाट क्षेत्र में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 8 लोगों की मौत हो गई वहीं चार गंभीर घायल है।

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तोरणमाल और म्हसावद के अस्पतालों में भर्ती कराया है। वाहन में सवार सभी लोग भजन के लिए महाराष्ट्र के 1 गांव जा रहे थे वहीं घटना की सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

घटना में 8 लोगो की मौत हुई है घटना में गुमान सिंह पिता तुलसीराम बारेला,भिकला पिता श्रीराम बारेला,वैरानगिया पिता धनसिंग बारेला,भालीराम पिता सेवा बारेला,भगत बारेला सभी निवासी ग्राम सेमलेट,कमल पिता रेमसिंग बारेला निवासी खेरवानी, इगराम बारेला ओर बायला बारेला निवसी चेरवी की मौत हुई है।

घटना को लेकर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश के पशुपालन मंत्री और बड़वानी विधायक प्रेमसिंग पटेल ने भी ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here