मनीष सिसोदिया: भाजपा ने एमसीडी को बना दिया कंगाल, कैसे दें कर्मचारियों को वेतन

दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के बीच टकराव चरम पर है। आरोप-प्रत्यरोप के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर और पूर्वी नगर निगम दिवालिया है। उनके बैंक खातों में क्रमशः 12 करोड़ और 99 लाख रुपये हैं। उनके पास दिल्ली सरकार को दी जाने वाली ऋण राशि 6,276 करोड़ रुपये की है। बीजेपी ने एमसीडी को दिवालिया बना दिया है। 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि 14 साल के भ्रष्ट शासन में बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम को चूसा है। नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है। यहां तक कि बीजेपी के नेता भी मान चुके हैं कि एमसीडी में भ्रष्टाचार चरम पर है। 

बता दें कि 2022 में नगर निगम का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले नगर निगमों में कोष की कथित धोखाधड़ी को लेकर सत्तारूढ़ आप के नेताओं ने हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, बीजेपी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

नगर निगम कर्मचारियों और डॉक्टरों के लंबित वेतन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार और बीजेपी शासित दिल्ली के तीनों नगर निगम आमने-सामने हैं। हाल ही में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 13500 करोड़ रुपये के बकाए को लेकर एमसीडी को पत्र लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here