मायावती ने बदला यूपी BSP का अध्यक्ष, मुनकाद अली की जगह भीम राजभर को सौंपी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के साथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में खाता खोलने में नाकाम बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा ने इसके लिए पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही बदल दिया है।

आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर मऊ निवासी भीम राजभर को बहुजन समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह मुनकाद अली की जगह लेंगे। मायवती ने भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे बसपा की राजभर वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश यूपी में राजभर वोट बैंक निर्णायक भूमिका में है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दीपावली के एक दिन बाद आज यानी गोवर्धन पूजा के दिन बड़ा धमाका किया है। मायावती ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के साथ ही इसकी सूचना ट्विटर पर दी। मऊ के भीम राजभर को मुनकाद अली के स्थान पर बसपा उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here