मेरठ:तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत

वेस्‍ट यूपी में अभी ठंडी हवाओं करेगी परेशान। मंगलवार को सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और तेज धूप निकलने से राहत मिलेगी। वहीं बारिश होने की अभी कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा भी नजर आया। दिन में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। बदलते मौसम में अपने स्‍वास्‍थ्‍य भी ध्‍यान रखें।

मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। वैसे दिन में तेज धूप राहत देगी। बारिश के बाद से वेस्‍ट यूपी के तापमान में कुछ गिरावट भी आई है। वहीं मेरठ में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। बादलों की गर्जना के साथ बारिश होती रही और ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की। दिन में मौसम साफ रहा। रविवार की सुबह आसमान साफ नजर आया और दिन में तेज धूप निकलेगी।

Weather In Meerut Today मेरठ में मंगलवार को सुबह से खिली धूप निकली है।

अब मौसम साफ ही रहेगा

सुबह के वक्‍त कुछ जगहों पर हल्‍का कोहरा भी नजर आया। बारिश होने से दिन के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 21 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.6 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह 27-28 डिग्री के बिंदु को स्पर्श कर सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।

तीन पश्चिम विक्षोभ

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी पडऩे की संभावना नहीं है। उसके पीछे कारण यह है कि 10 मार्च तक तीन पश्चिम विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में दस्तक देंगे। इसका प्रभाव पर्वतीय इलाकों में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। मैदानों में बारिश की संभावना नहीं है। इन पश्चिम विक्षोभों के कारण तापमान पर अंकुश लगा रहेगा। दिन में धूप रहेगी। रात में और सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास होता रहेगा। शनिवार को हुई बारिश के साथ ही जनपद में फरवरी में बारिश का कुल आंकड़ा 30 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। यह माह में होने वाली औसत बारिश 29 के बराबर है।

तापमान में आई थी गिरावट

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात में अचानक हुई बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई। रात में पहले तो बूंदाबांदी हुई और बाद में तेज बारिश ने मौसम में बदलाव कर दिया। वहीं मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान पर बादलों की चहलकदमी रहेगी। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में यह परिवर्तन हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के चलते होगा। रविवार को दोपहर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। शुक्रवार अधिकतम तापमान सामान्य दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को सुबह के समय आसमान पर घने बादल देखे गए और कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here