मोदी जी ‘एक जीवन’ एक लक्ष्य’ को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने Modi@20 के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है। मोदी ने कहा था एक देश, एक विधान और वह हमने पूरा होते हुए देखा है। इसके साथ ही सोच समझकर बोलना और जो बोलना है उसे करके दिखाना है, यह प्रधानमंत्री ने सार्थक किया है। नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए सोचते हैं। सबका साथ, सबका विकास सोच समझकर कहा गया था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में महिला सशक्तिकरण और किसानों के लिए काफी काम किया गया है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य सिर्फ रेवाड़ियां बांटना नहीं हैं।   

अपने वक्तव्य में नड्डा ने कहा कि मोदी जी ‘एक जीवन’ एक लक्ष्य’ को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं। मोदी जी हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है, ये हम सभी ने देखा है उनको जीते हुए। उन्होंने दावा किया कि हर दिन, हर पल, हर वर्ष मोदी जी की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही गई है। जब-जब आप सर्वे कराते हो तो देखते हो कि सीटों का आंकड़ा भी बढ़ा है और उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ी हुई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के 50 साल के सार्वजनिक जीवन, 20 साल के प्रशासनिक जीवन में भ्रष्टाचार उनको छू तक नहीं पाया है। मोदी जी ने जीवन की बहुत सी चीजों को बदलने का प्रयास किया है। मोदी जी ने राजनीति को देखने का नजरिया भी बदला है।

नड्डा ने कहा कि Modi@20 पुस्तक में मोदी जी की कार्यशैली के कई स्तंभ हैं। इसमें प्रमुख रुप से 1- लोग पहले, 2- एकता और विकास की राजनीति, 3- समावेशी अर्थव्यवस्था, 4- विश्व एक परिवार है आता है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब भी चाहता था (आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता) था। पीएम मोदी कालीकट में एक सार्वजनिक समारोह में कहा कि उन्होंने जो किया है उसका करारा जवाब दिया जाएगा – सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पाकिस्तान को अभी भी समझ नहीं आया। ऐसे में दूसरी घटना हुई। इसके बाद हवाई हमला किया गया। इससे पहले उन्होंने (पीएम मोदी) कहा- आपने बहुत बड़ी गलती की है और इसकी कीमत आपको चुकानी पड़ेगी। फिर हुई हवाई हमला। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here