यूपी: आठ सीटों पर मतदान पूर्ण, शाम पांच बजे तक 52.64% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

गाजियाबाद में ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने परिवार संग डाला वोट

गाजियाबाद के मुरादनगर हिसाली गांव में ज्योतिषाचार्य प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद बूथ के बाहर वह परिवार के साथ नजर आए। 

अलीगढ़ में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र की खैर विधानसभा के गांव लालगढ़ी पोस्ट पलसेड़ा की बूथ संख्या 103 पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने व तीनों प्रमुख दलों के किसी भी प्रत्याशी द्वारा गांव का दौरा न करने पर मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम खैर, नायब तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर करीब 11:30 बजे मतदान शुरू कराया गया। गांव में कुल करीब 850 मतदाता हैं, जिनमें से 200 से अधिक ने मतदान किया है।

बरौली विधानसभा में जवां के हैवतपुर सिया गांव में मुख्य मार्ग बदहाल होने पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम ग्रामीणों को समझाने के लिए गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। साथा में चीनी मिल चालू न होने पर भी मतदान का बहिष्कार हुआ। मतदान 12 बजकर 30 मिनट पर  शुरू हो पाया। वहीं सड़क को लेकर सीयपुर में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर किया। वहां 12 बजे  मतदान शुरू हुआ। दोनों बूथों पर गति धीमी रही।

गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 03:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत
61- नोएडा — 40.02%
62- दादरी  — 43.94%
63- जेवर   — 44.4%
64- सिकंदराबाद  — 48.64%
70- खुर्जा — 47.07%
कुल मतदान प्रतिशत: 44.01%

भाई और भाभी संग वोट करने पहुंचे मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी शुक्रवार को अपने भाई हसीब और भाभी संग डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आपका वोट है आपको अपनी सरकार चुनने का हक है। शमी ने कहा कि अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। वोट डालना सभी का अधिकार है। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज यही सब कुछ मुद्दे हैं।

हापुड़ का तीन बजे तक मतदान प्रतिशत-
कुल–48.23 प्रतिशत
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र -48.81 प्रतिशत
गढ़ विधानसभा क्षेत्र -47.72 प्रतिशत
धौलाना विधानसभा क्षेत्र- 48.07 प्रतिशत

अमरोहा में दोपहर 3 बजे तक 52.02 प्रतिशत मतदान
विधानसभा        मतदान प्रतिशत

मंडी धनौरा               50.36
नौगावां सादात          54.36
अमरोहा                   55.00
हसनपुर                   52.85
गढ़मुक्तेश्वर               47.52

गाजियाबाद में 03:00 बजे तक कुल 41.13 प्रतिशत मतदान
विधानसभा— 9:00 बजे— 11:00 बजे— 01:00 बजे—  03:00 बजे तक
लोनी—      12.8      —27.10      —37.5      — 44.5
मुरादनगर—  11.87     —23.92      —35.88      —44.02
साहिबाबाद— 08.25     —20.05      —29.88      —36.14
गाजियाबाद— 09.74     —21.00      —32.14      —39.45
धौलाना—    13.78     —27.58      —39.49      —48.04

बागपत लोकसभा
मोदीनगर—10.05        —24.45      —36.25      —

अलीगढ़ में हाथरश से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ने पत्नी संग डाला वोट
यूपी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री और हाथरस से भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ने अलीगढ़ में अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव रकराना में मतदान किया।

मेरठ-हापुड़ सीट पर दोपहर तीन बजे तक मतदान
कुल मतदान–47.60 प्रतिशत
किठौर विधानसभा–50.20%
मेरठ कैंट–45.08%
मेरठ शहर–48.89%
मेरठ दक्षिण–46.20 %
हापुड़–48.60%

बागपत का 3:00 बजे तक का मतदान 42.92%
विधानसभा छपरौली–43.38%
विधानसभा बड़ौत40–26%
विधानसभा बागपत–38 .82%
जनपद का कुल मतदान 42.92प्रतिशत

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 35.88 प्रतिशत मतदान 

गाजियाबाद लोकसभा की मुरादनगर विधानसभा में 1 बजे तक 35.88प्रतिशत मतदान हुआ। नगरीय और देहात की मिश्रित आबादी वाली विधानसभा में भाजपा व काग्रेस मुक़बाला देखने को मिल रहा है । यहां एनडीए से भाजपा के सिम्बल पर अतुल गर्ग, इंडिया गठबंधन से काग्रेस के सिम्बल पर डोली शर्मा के  बीच मुख्य मुकाबला हैं। मतदान में मंहगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा का मुद्दा बना हुआ हैं।

हापुड़ में एक बजे तक 39.15 प्रतिशत मतदान

हापुड़ विधानसभा क्षेत्र -39.97 प्रतिशत
गढ़ विधानसभा क्षेत्र -38.01 प्रतिशत
धौलाना विधानसभा क्षेत्र- 39.52 प्रतिशत

दूल्हे ने किया मतदान

गाजियाबाद के मोदीनगर के सीकरी खुर्द के सुनील गिरी पुत्र राधे गिरी की आज शादी है। उन्होंने शादी से पहले मतदान किया। 

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने डाला वोट

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अलीगढ़ के अतरौली स्थित अपने गांव मढ़ोली में मतदान किया।

बंदरों ने रोका मतदान

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में बूथ नंबर 556 पर अचानक वोटिंग रुक गई। दरअसल, बंदरों का एक झुंड मतदान केंद्र पर आ गया था जिस वजह से कर्मचारी कमरे से भाग खड़े हुए थे। इस दौरान कुछ देर के लिए बहुत पर वोटिंग बंद हो गई थी, हालांकि 10 मिनट बाद ही बंदरों को भागकर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। 

खोड़ा के युवाओं ने नहीं दिया वोट

गाजियाबाद के खोड़ा के ज्यादातर युवाओं ने इस बार वोट नहीं दिया है। उन्होंने पानी नहीं तो वोट नहीं की बात कही है। ग्रेटर नोएडा के नंगला नैनसुख गांव में घूंघट की ओट में महिलाएं मतदान करने के लिए लाइन में लगी दिखाई दीं।

दोपहर में खाली पड़े दिखे पोलिंग बूथ

हापुड़ के श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में दोपहर के समय लगभग सभी बूथ खाली पड़े हैं। वहीं, धौलाना में बूथ नंबर 239 पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है। धौलाना में मतदाता बूथ नंबर 235 पर धूप से बचकर पेड की छांव में लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए। बसपा प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर भी धौलाना में मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसके अलावा, धौलाना के पैंठ चबूतरा में बूथ नंबर 283 मशीन बंद होने के कारण मतदाता वापस लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here