मप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री और चार सांसदों को टिकट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। इससे पहले भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान पहले ही कर दिया था। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं।

भाजपा की सूची के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास से, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंगपुर से और कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से, गणेश सिंह सतना से, रीति पाठक सीधी से और उदय प्रताप सिंह गाडरवारा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।

हारी हुई सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले अगस्त में भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश की 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और एक पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 21 में से 20 पर कांग्रेस और एक पर अजीत जोगी को जीत हासिल हुई थी।

मध्य प्रदेश के लिए भाजपा की पहली सूची भी पढ़िए

उम्मीदवार का नामविधानसभा सीट
सरला विरेंद्र रावतसबलगढ़
अदल सिंह कंसानासुमावली
लाल सिंह आर्यगोहद
प्रीतम लोधीपिछोर
प्रियंका मीणाचाचौड़ा
जगन्नाथ रघुवंशीचंदेरी
वीरेंद्र सिंह लंबरदारबंडा
कामाख्या प्रसाद सिंहमहाराजपुर
ललिता यादवछतरपुर
लखन पटेलपथरिया
राजेश कुमार वर्मागुनौर
सुरेंद्र सिंह गहरवारचित्रकूट
हीरासिंह श्यामपुष्पराजगढ़
धीरेंद्र सिंहबड़वारा
नीरज ठाकुरबरगी
अंचल सोनकरजबलपुर पूर्व
ओमप्रकाश धुर्वेशहपुरा
डॉ. विजय आनंद मरावीबिछिया
भगत सिंह नेतामबैहर
राजकुमार कर्रायेलांजी
कमल मस्कोलेबरघाट
महेंद्र सिंह चौहानगोटेगांव
नानाभाऊ मोहोडसौंसर
प्रकाश उइकेपांढुर्ना
चंद्रशेखर देशमुखमुलताई
महेंद्र सिंह चौहानभैंसदेही
आलोक शर्माभोपाल उत्तर
ध्रुव नारायण सिंहभोपाल मध्य
राजेश सोनकरसोनकच्छ
राजकुमार मेवमहेश्वर
आत्माराम पटेलकसरावद
नागर सिंह चौहानअलीराजपुर
भानू भूरियाझाबुआ
निर्मला भूरियापेटलावद
जयदीप पटेलकुक्षी
कालू सिंह ठाकुरधरमपुरी
मधु वर्माराऊ
ताराचंद गोयलतराना
सतीश मालवीयघट्टिया

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here