मप्र: सागर में धार्मिक भावनाओं को लेकर दो पक्षों में तनाव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में एक समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर खूबचंद पटेल नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही खूबचंद को बेकसूर बताते हुए उसे रिहा करने की मांग की। देखते ही देखते शाहपुर में तनाव की स्थिति का माहौल बन गया। उसके बाद सागर, रहली, गढ़ाकोटा और सनोदा से मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है।

जैन मुनि का वीडियो वायरल होने पर गरमाया मामला
दरअसल, सागर जिले के शाहपुर में एक जैन मुनि शमशान में शौच क्रिया के लिए गए हुए थे। वहां शाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने शमशान में शौच क्रिया को लेकर आपत्ति जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद नाराज जैन समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन कर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खूबचंद पटेल पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।


‘श्मशान से हमारी धार्मिक में भावनाएं जुड़ी हैं’
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे नगर का जो प्रमुख शमशान घाट है, उसमें पिछले 15 दिन से खूबचंद गंदगी फैलाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। जब वह नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनाकर आग्रह किया। श्मशान से हमारी धार्मिक में भावनाएं जुड़ी हुई हैं, उसमें आप गंदगी नहीं फैला सकते। जब वह नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो को लेकर जैन समाज के लोगों ने चक्का जाम किया था। आज हम लोगों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि खूबचंद के ऊपर जो कानूनी कार्रवाई की गई है उसकी जांच कर उन्हें रिहा किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here