चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का मर्डर

चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी मलोया के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी के चेहरे पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। शव मैक्स अस्पताल की कच्ची पार्किंग के पास मिला है। 

पुलिस के अनुसार, अजीत पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा में तैनात था। शव पर वर्दी थी। उसकी पैंट खुली हुई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के मकसद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here