नही रहे विजय पाटिल, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में दिया था संगीत

HR BREAKING NEWS. ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों का संगीत देने वाले राम लक्ष्मण फेम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का निधन हो गया है। वे 78 साल के थे। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। वहां वे अपने बेटे अमर के साथ रह रहे थे। टेक्नोक्रैट पवन झा ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा है, “म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और बड़ा नुकसान। म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का बीती रात नागपुर में निधन। उन्होंने 80 और 90 के दशक में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

1975 में म्यूजिक इंडस्ट्री में आए थे
विजय पाटिल और उनके बड़े भाई सुरेंद्र पाटिल ने 1975 में राम लक्ष्मण नाम से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन ‘एजेंट विनोद’ (1976) का म्यूजिक देने के बाद सुरेंद्र पाटिल का निधन हो गया था। इसके बाद विजय पाटिल ने राम लक्ष्मण नाम से ही अपनी संगीत यात्रा आगे बढ़ाई। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया था, जिनमें दादा कोंडके के निर्देशन में बनी ‘पांडू हवालदार’ (1975) जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here