मुजफ्फरनगर: डीएम और एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में थाना भोपा, मुज़फ्फरनगर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना भोपा में 02 शिकायतें प्राप्त की गयी जिसके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर निस्तारण कराने हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस का महत्वपूर्ण कर्मचारी बीट सिपाही और प्रशासन का महत्वपूर्ण कर्मचारी लेखपाल होता है। ये दोनों जनता के बीच रहते हुए क्षेत्रवार धरातल पर काम करते हैं। इनको समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र, थाना प्रभारी, भोपा थाना सहित पुलिस-प्रशासन तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here