यूपी: घर में घुसकर प्रेमिका को मारा, रिश्ता तय होने से था खफा

प्रेमिका का रिश्ता तय होने से नाराज युवक ने दोपहर को घर में घुसकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक तो खुद शादीशुदा है, लेकिन वह अपनी प्रेमिका की शादी नहीं होना देना चाह रहा था।

मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव का है। पुलिस के मुताबिक मनिहारखेड़ा निवासी पूजा (18)  का तीन साल से से गांव के ही विक्रम के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलते थे।

 इस बीच पूजा की मां मुन्नी देवी ने उसका रिश्ता कहीं तय कर दिया था। इस बात की जानकारी विक्रम को हुई तो उसने इस रिश्ते में खलल डालने की कोशिश की। आरोप है कि वह रिश्ता तोड़ने के लिए पूजा के परिजनों को धमकी दे रहा था। मुन्नी देवी का आरोप है कि विक्रम उनकी पुत्री पर रिश्ता तोड़ने या उसके साथ भागे जाने को लेकर दबाव बना रहा था। लोकलाज की डर से पूजा ने विक्रम की बातों में आने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज चल रहा था।

मुन्नी देवी का कहना है कि शुक्रवार को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। दोपहर के वक्त विक्रम उनके घर में घुस गया और पूजा के साथ मारपीट की। जब वह शाम को लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पूजा को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उनका आरोप है कि तभी विक्रम घर के अंदर से निकला और दीवार फांदकर फरार हो गया। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पूजा बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसको हिला कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में मुन्नी देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनिहार खेड़ा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शादीशुदा है लेकिन वह नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और हो।
-डॉ. संसार सिंह एएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here