मुजफ्फरनगर: सपा जिला अध्यक्ष पर कुत्ते ने किया हमला

मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को कुत्ते ने काट लिया। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जिला अस्पताल में लगवाया एआरवी

साकेत कालोनी निवासी सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी प्रतिदिन सुबह के समय मार्निंग वाक पर सदर बाजार जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी सुबह सवेरा उठकर वह मार्निंग के वाक के लिए गए थे। बताया कि जब वह सदर बाजार में वाक कर रहे थे तो पीछे से आए एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। बताया कि दर्द के बावजूद पहले वह घर पहुंचे और वहां से गाड़ी में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रमोद त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल के एआरवी विभाग में चिकित्सक ने घाव का मुआवयना किया। बताया कि उसके उपरांत चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया कि चिकित्सक ने आराम की सलाह दी है।

आवारा कुत्तों का शहर में आतंक

शहर में इस समय आवारा कुत्तों का आतंक है। इस मामले में नगर पालिका से भी आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद गली मोहल्लों में प्रतिदिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। करीब 7 वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने और उनको पकड़वाने के प्रयास शुरू किये थे। लेकिन वन्य जीव संरक्षक मेनका गांधी ने सीधे फोन कर उन्हें ऐसा करने से रोका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here