मुज़फ्फरनगर: अलनूर फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम का छापा

सिखेडा थानाक्षेत्र के निराना में स्थित अलनूर एक्सपोर्ट फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी की प्रक्रियां को पूर्णतय गोपनीय रखा गया। स्थानीय आयकर विभाग के अफसरों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि आयकर टीम आगरा और उन्नाव में मीट कारोबारियों के यहां छापे मारे है। अलनूर मीट फैक्ट्री भी उसी एक ग्रुप द्वारा लीज पर चलाई जा रही है। आयकर टीम ने फैक्ट्री का मुख्य द्वारा बंद कर अंदर छानबीन की। आयकर के स्थानीय अफसरों को टीम ने साथ नहीं लिया।

सिखेडा के गांव निराना में अलनूर मीट फैक्ट्री है। शनिवार को आयकर विभाग की टीम फैक्ट्री में पहुंची। टीम के सदस्यों ने फैक्ट्री के सभी द्वार बंद करवा दिए। अंदर गहनता से जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि आगरा और उन्नाव में मीट कारोबारियों के यहां छापेमारी जारी की गई। आगरा में जिस ग्रुप की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई है। उसी ग्रुप द्वारा अलनूर मीट फैक्ट्री भी संचालित की जा रही है। इसी के तहत जांच पड़ताल के लिए टीम पहुंची। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर की टीम की गतिविधियों का पता नहीं लग पाया। उधर फैक्ट्री के मैनेजर मनोज पांडेय ने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर है। उन्होंने बताया कि यह एक रुटीन जांच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here