मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव ने संतुलित खानपान के लिए किया जागरूक

मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्वावधान में ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेले का अवलोकन कर संतुलित और सुरक्षित खानपान पर ध्यान देने के लिए लोगों को जागरूक किया।

शुक्रवार को जीआईसी मैदान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्वावधाम में विभिन्न स्टॉल लगाकर सुरक्षित खानपान की जानकारी दी गई। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का आयोजन भी हुआ। सबसे पहले छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी जिला पंचायत सभागार से जीआईसी मैदान तक पहुंची।

मोटे अनाज की बताई उपयोगिता
मैदान में विभिन्न स्टॉल लगाकर मोटे अनाज की उपयोगिता की जानकारी दी गई। इसके अलावा गन्ने और गुड़ से बनने वाले उत्पादों की भी जानकारी मेले में दी गई। मुख्य अतिथि के तौर से ईट राइट मेले में पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सुरक्षित और संतुलित खानपान अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें खान-पान संतुलित रखना चाहिए।

सही खानपान न होने से हो रहे रोग
राज्य मंत्री ने मोटे अनाजों की उपयोगिता की जानकारी भी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने कहा कि जिंदगी की भाग दौड़ में लोग खानपान पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। संतुलित खानपान में होने के कारण शरीर को रोग जकड़ रहे हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मेले में जुटे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here