मुजफ्फरनगर: बाढ़ के नुकसान का आंकलन करने खुद पानी में उतर गए मंत्री संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कसौली में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कपड़े उतार खेत में पानी के बीच पहुंचकर किसानों के नुकसान का किया आंकलन।

सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में करीब 30 गांव के लोगों की जिंदगी प्रभावित है। मकानों की छतों पर डेरा जमाए लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। फसलें खराब हो गई है। हालात नहीं सुधरे तो बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ प्रशासन की टीम ने राहत सामग्री वितरित की।

बालियान दूधली और बुड्ढाखेड़ा गांव का दौरा करने के बाद कसौली नदी के रास्ते पहुंचे। सडक टूटी थी। कई फिट पानी चल रहा था। लेकिन मंत्री ने आधा रास्ता ट्रेक्टर से और बाकी नदी के पानी से होकर पार किया। नदी के पानी कसौली मार्ग पर कई फिट तक भरा था। लेकिन उन्होंने पानी में कपड़े निकलकर पार किया। मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here