मुजफ्फरनगर: पहले और तीसरे शनिवार को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन- जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है।
कल तृतीय शनिवार 17 जुलाई को तहसील खतौली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेंगा। अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।  
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई को तहसील खतौली में उनकी अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता मे तहसील बुढाना में तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।
इसी प्रकार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 अगस्त को जानसठ़ में, 21 अगस्त को बुढाना में, 04 सितम्बर को सदर में, 18 सितम्बर को खतौली में,सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here