मुज़फ्फरनगर: फैक्ट्री से घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मोरना। फैक्ट्री से नौकरी कर वापस लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चोरावाला निवासी शाहनजर पुत्र इस्लाम, उम्र करीब 50 वर्ष, भिक्की निराना में महालक्ष्मी दत्ता पेपर मिल में नौकरी करता था। दिन की ड्यूटी होने के कारण व्यक्ति शाम को प्रतिदिन अपनी बाइक से घर वापस आता था। शुक्रवार की देर शाम मृतक अपनी बाइक से अपने गांव चोरावाला आ रहा था। जैसे ही वह जटवाड़ा गैस एजेंसी के पास पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने व्यक्ति की बाइक में जोर की टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया।

मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सिर में अधिक चोट होने के कारण व्यक्ति का खून अधिक बह गया, जिस कारण घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

व्यक्ति की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे शान आलम, आरिफ व दो लड़की काशिफ व मुस्कान को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन चालक की जानकारी कर तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here