मुजफ्फरनगर: रेसलर दिव्या काकरान के पति को देना पड़ा हर्जाना, तोड़फोड़ का आरोप

मेरठ की बहू और मुजफ्फरनगर की बेटी अंतराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान उनके पति सचिन प्रताप सिंह को किराए के मकान में तोड़फोड़ करने और सामान चुराने के मामले में समझौता करना पड़ा है।

वहीं मकान मालिक को सामान वापस कर हर्जाना देना पड़ा है। पुलिस ने मकान मालिक भाजपा नेत्री बबीता गुप्ता और पहलवान दंपत्ति को बुलाकर दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद पहलवान दंपत्ति ने किराए के मकान से लेकर आए सामान को वापस लौटाया।

23.5 हजार रुपए देना पड़ा हर्जाना
दिव्या काकरान के पति सचिन की ओर से मकान मालिक बबीता गुप्ता को 23.5 हजार रुपए हर्जाना दिया गया।

सचिन ने बताया कि पैकिंग कंपनी ने सामान शिफ्ट करते समय कुछ सामान गलती से हमारे साथ पैक कर दिया था। उसे वापस लौटाया। इंस्पेक्टर ने तहरीर वापस करते हुए समझौते का जीडी में तस्करा डाल दिया। बबीता गुप्ता ने बताया कि वो भी अब समझौते से संतुष्ट है।

मकान मालिक ने लगाया था तोड़फोड़ का आरोप
शास्त्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान एवं उनके पति सचिन और मकान मालकिन बबीता गुप्ता के बीच समझौता हो गया। बबीता गुप्ता की ओर से मकान से सामान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद यह विवाद अब समाप्त हो गया है।

थाने में मकान मालिक ने दी थी तहरीर
मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बबीता गुप्ता से किराए पर फ्लैट लिया था। बबीता गुप्ता ने शुक्रवार को नौचंदी थाने में तहरीर देकर बताया था कि प्रापटी डीलर ने यह डील कराई थी। 10 अप्रैल 2023 को 15 हजार रुपये महीना किराए पर फ्लैट दिया था। किराएदारों ने 15 जून 2023 को अचानक घर खाली कर दिया और चाबी प्रापर्टी डीलर हर्षित को सौंप दी थी। बाद में यहां काफी सामान नहीं मिला। उन्होंने समान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था।

पति बोले गलती से चला गया था सामान
नौचंदी पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की थी। शनिवार को बबीता गुप्ता और दिव्या काकरान के पति सचिन प्रताप सिंह नौचंदी थाने पहुंचे। यहां मामूली नोकझोंक के बाद आपसी सहमति के आधार पर दोनो पक्षों में समझौता हो गया। पति सचिन ने बताया कि कुछ सामान गलती से चला गया था। इस बारे में बात हो गई है। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अब कोई विवाद नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here