नागिन-3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप मामले में गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

टीवी स्टार और ”नागिन 3” फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। बता दें कि एक्टर पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेता को कथित तौर पर 4 जून की रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अब एक्टर को जमानत मिल गई है। पर्ल वी की जमानत की खबर को करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। 

सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है

करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस पोस्ट में करिश्मा लिखती हैं, “सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है…गॉट द बेल पर्ल वी पुरी। इस पोस्ट में  इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।

जानिए क्या है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। 

POCSO एक्ट के तहत हुई थी कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने कहा था कि उसके साथ कार में रेप किया गया और जिसके बाद ये बार-बार दोहराया गया। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते  POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। 

टीवी जगत के फेम एक्टर हैं पर्ल वी पुरी

पर्ल वी पुरी टीवी जगत के फेम एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। ‘नागिन 3’ ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’,’ बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्माराक्षस 2’ में लीड रोल प्ले किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here